भागलपुर, फरवरी 26 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सतीशनगर उ स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से हाईस्कूल सतीशनगर में फाइलेरिया उन्मूलन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का शुभारंभ पंचायत के पूर्व मुखिया एवं जनता दल यूनाइटेड के जिला उपाध्यक्ष श्री पृथ्वीचंद्र सिंह ने किया। कैंप में पूर्व मुखिया पृथ्वीचंद्र सिंह, वार्ड सदस्य मिथलेश कुमार, गोपाल मंडल , वार्ड सदस्य उमेश दास तथा स्कूल प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने फाइलेरिया और कृमि नाशक दवा का सेवन करके अभियान की शुरुआत की। इसके पश्चात स्कूल के सभी शिक्षकों ने भी यह दवा ली। जिससे पूरे स्कूल परिसर में जागरूकता का संदेश मजबूत हुआ। एएनएम बेबी कुमारी ने बताया कि परबत्ता प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कशिश के निर्देश पर इस क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चल...