भागलपुर, जनवरी 3 -- खगड़िया,एक प्रतिनिधि। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रहीमपुर मध्य पंचायत के ग्राम नन्हकू मंडल टोला स्थित मेनका-कार्तिकेय सदन में भारत की प्रथम महिला अध्यापिका, समाज सुधारिका,कवियित्री एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती समाजसेविका मेनका देवी की अध्यक्षता में शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर दलित युवा संग्राम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने अपमान और कठिनाइयों के बावजूद नारी शिक्षा, सम्मान और समानता के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने 1848 में पुणे में पहला बालिका विद्यालय स्थापित कर सामाजिक चेतना का दीप प्रज्वलित किया। जाति-भेद, छुआछू...