भागलपुर, मार्च 16 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना परिसर में सोमवार को ईद और रामनवमी पर्व को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में सद्भावपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि ईद पर्व के अवसर पर क्षेत्र के 11 स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। ताकि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। रामनवमी और चैती दुर्गा मेला को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि इन आयोजनों के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।बैठक में एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह के अलावा मध्य बौरने के मुखिय...