भागलपुर, मार्च 21 -- अलौली । एक प्रतिनिधि पुलिस ने1छापेमारी कर 28 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर संझौती सोनाभार गांव निवासी दीपक यादव बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 28 लीटर देसी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि शराब व शराबियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...