जमुई, मार्च 2 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर एक शराब कारोबारी को 10 लीटर देसी शराब के साथ,जबकि एक को थाना में दर्ज मामले के आलोक में तथा तीन को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर दस में छापा मारकर प्रियवर्त यादव के पुत्र बिजय यादव को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पुलिस ने कांड संख्या 64/2026 दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं बेला नौवाद गांव निवासी चितनारायण यादव के पुत्र दीपक कुमार को बेलदौर थाना कांड 63/24 के नामजद अभियुक्त के रूप में, जबकि नगर पंचायत के खर्राबासा निवासी सकलदेव यादव के पुत्र पप्पू कुमार, गेन्हारसन गांव निवासी मंटू सिंह के पुत्र गौतम कुमार एवं ब्रह्मदेव सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.