भागलपुर, मई 22 -- कुणाल कुमार की रिपोर्ट नगर थानान्तर्गत दाननगर मुहल्ले में शुक्रवार को विक्षिप्त पुत्र ने अपनी बुजुर्ग मां को ईट से पीट-पीटकर गंभीर रूप से रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दाननगर की रहने वाली 60 वर्षीय हीरा देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वह घर में सोई हुई थी। बेटे ने ईट से पीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...