भागलपुर, दिसम्बर 13 -- गोगरी । एक संवाददाता अनुमंडल मुख्यालय स्थित विधिज्ञ कार्यालय गोगरी के परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में काफी गहमागहमी का माहौल रहा। अनुमंडल के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के ऋण व सर्टिफिकेट दावा, सुलहनीय व सिविल आदि मामलों का सुलह के आधार पर निपटारा किया गया। सभी बैंक अधिकारी व कर्मियों ने इंश्योरेंश प्रबंधकों, विभागीय कर्मचारी पूरे दिन निपटारा के कार्यों में जुटे रहे। निपटारे के लिए कुल दो बेंचों का गठन किया गया था। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में लाखों रुपये की वसूली हुई। वही विद्युत एवं दूरसंचार मामलों में भी बकाया रुपये की वसूली की गई। लोक अदालत में स्टेट बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि शाखा के बैंक अधिकारी ने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.