भागलपुर, फरवरी 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से रूरल लीग ट्रायल का आयोजन 26 फरवरी को किया जाएगा। खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज कुमार ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि इस ट्रायल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें भाग लेने के लिए किसी भी खिलाड़ी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह निःशुल्क अवसर है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी पीछे न रह जाए और सभी को अपनी क्षमता दिखाने का समान मौका मिल सके। ट्रायल 26 फरवरी को सुबह से जेएनकेटी स्टेडियम, खगड़िया में आयोजित होगा। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला सचिव सदानंद प्रसाद को बनाया गया है। जबकि चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी एनआईएस एवं बीसीसीआई क्वालिफाइड कोच तथा चेयरम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.