भागलपुर, जून 6 -- चौथम (खगड़िया) से रवि कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत वार्ड संख्या आठ निवासी स्वर्गीय श्यामदेव पासवान के करीब 40 वर्षीय पुत्र साजन पासवान की राजस्थान में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के धौंसा जिले के डाबरोइ स्थित ट्रांसलेट कंपनी में काम कर रहे मजदूर साजन पासवान की गत 4 जून को छत से गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर साथी मजदूरों एवं कंपनी कर्मियों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जहां मृतक का शव शनिवार को हरदिया गांव पहुंचते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार का एक मात्र कमाने वाला सदस्य था। उसे पांच पुत्रियां है...