भागलपुर, मार्च 23 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र मोरकाही के निकट वाहन जांच के दौरान चार स्मैक तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार वाहन जांच के दौरान 408 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। गिरफ्तार स्मैक तस्करों में बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र केरघुनाथपुर गांव निवासी सदानंद यादव के पुत्र आकाश कुमार, सातो यादव के पुत्र मिट्ठू कुमार, पप्पू यादव के पुत्र शिवम कुमार और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक बाइक व तीन मोबाइल भी जब्त किया गया। कार्रवाई में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसटीएफ व डीआईयू की टीम शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.