भागलपुर, जून 20 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के महेशखूंट रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बदमाशों ने विरोध करने पर शनिवार को युवक को ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान गोपालगंज जिले के सुंदर पट्टी गांव निवासी श्री महतो के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार वह कोई ट्रेन पकड़कर अपने घर जा रहा था। यह भी पढ़ें- खगड़िया : मोबाइल छीनने का विरोध करने पर युवक को चलती ट्रेन से फेंका, गंभीर इसी दौरान जब ट्रेन महेशखूंट रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा तभी कुछ बदमाश उसका मोबाइल छीनने लगे। मोबाइल छी...