खगड़िया : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा को लेकर भाकपा ने शहर में निकाला प्रतिरोध मार्च
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट इंडिया गठबंधन के राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगड़िया जिला परिषद के द्वारा देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा, एसाईआर रद्द करने, पुराना वोटर लिस्ट से चुनाव कराने आदि को लेकर शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। वोट चोर गद्दी छोड़, का नारा लगाते सीपीआई के कार्यकर्ता खगड़िया शहर स्थित पार्टी कार्यालय योगेंद्र भवन से प्रतिरोध मार्च निकालकर महात्मा गांधी मार्ग होते आसाम रोड चौराहा बलुवाही पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। आसाम रोड चौराहा पर आयोजित सभा को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के दबाव में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.