खगड़िया : मारपीट कर घायल करने के मामले में आधा दर्जन को किया नामजद
भागलपुर, मई 12 -- खगड़िया से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट मारपीट कर घायल करने के मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। थानां क्षेत्र अंतर्गत तेलिहार पंचायत के रामनगर गांव निवासी इंद्रजीत रजक की पत्नी किरण देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। जिसमे उन्होंने मारपीट कर अपनी18 वर्षीया पुत्री भारती कुमारी को घायल कर देने की शिकायत की है। घायलावस्था में उसका इलाज स्थानीय पीएचसी में सोमवार की शाम किया। गया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने मंगलवार को बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- बेलदौर : मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोग घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.