भागलपुर, अप्रैल 27 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट जिले मानसी प्रखंड अंतर्गत अमनी में हो रहें 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन हवन यज्ञ एवं प्रवचन किया गया। गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से आयें ऋषिपुत्र सुनील शर्मा के पुरोहित्व में मुख्य यजमान पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह सपत्नीक व 24 दंपतियों ने कलश पूजन, देव आवाहन से सोमवार को हवन यज्ञ की शुरुआत की। मुख्य अतिथि मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार का तिलक चंदन एवं मंत्र चादर से टोली नायक सुनील शर्मा ने स्वागत सम्मान किए। वे हवन यज्ञ में मंगल आहुतियां भी दी।बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि गायत्री परिवार के साधक मनुष्य में देवत्व का संचार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- कलशयात्रा के साथ तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ हुआ शुरू इनके सदप्रयास के लिए मेरी भी सहभागिता सदैव रहेगी। तत्प...