भागलपुर, मार्च 16 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से तीन पंखे, बिजली के तार और एक नल चुराकर फरार हो गए। घटना का पता सोमवार की सुबह तब चला जब विद्यालय के शिक्षक स्कूल पहुंचे और ताला खोला। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक भवन से दूसरे भवन के बीच लगे बिजली के तार काट दिए गए थे और ऊपरी सभाकक्ष में लगे तीन पंखे भी गायब थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम कुमार सिंह ने इस संबंध में सोमवार को चौथम थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय से पंखे और बिजली के तार चोरी हो गए हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय से दो पंखे, एक चापाकल और बागवानी में लगे पौधे चोरी हो चुके हैं। इधर चौथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.