भागलपुर, मार्च 16 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगड़िया जिला परिषद की ओर से जिला कार्यालय योगेंद्र भवन में पार्टी की 100वीं वर्षगांठ एवं शताब्दी वर्ष समारोह पर सोमवार को जिला कार्यालय योगेंद्र भवन से सोमवार को जुलूस निकाला गया। समारोह के उद्घाटन के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य मार्क्सवादी चिंतक अनिल राजिमवाले ने कहा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना औद्योगिक नगरी कानपुर में 26 दिसंबर 1925 ई को हुई थी। बजाप्ता स्थापना के पूर्व अनेकों कम्युनिस्ट नेताओं ने देश की आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका अदा की है। कम्युनिस्ट नेताओं ने ही सबसे पहले पूर्ण आज़ादी की मांग एवं नारा कांग्रेस अधिवेशन में दिए थे। देश को विदेशी दासता से मुक्त करने के साथ ही देश में व्याप्त छुआछूत, बैठ बेगारी, सामाजिक व आर्थिक असमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.