भागलपुर, मार्च 30 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के बेलदौर जा रही एक अज्ञात महिला की बस में सोमवार को संदिग्ध मौत हो गई। बस चालक ने मृतका महिला के शव को चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ चौक पर उतारकर चले गए। सूचना के बाद चौथम थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। जिले की चौथम एवं बेलदौर थाना पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी हुई है। बताया जाता है कि महिला ऋतिक बस में खगड़िया पांच किलोमीटर के समीप बैठी थी। बस के उपचालक ने बताया कि महिला ने बेलदौर जाने तक का किराया दिया था। इसी बीच महिला का हालत खारों धार के समीप बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। इसके बाद यात्रियों द्वारा महिला के मुंह पर पानी का छींटा मारकर उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन हालत बिगड़ती है। इसी बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.