भागलपुर, मार्च 5 -- चौथम, एक प्रतिनिधि। चौथम थाना क्षेत्र के नवादा घाट स्थित बागमती नदी से चौथम थाना पुलिस ने गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने नदी में शव को तैरते देखा। इसकी सूचना चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार को दी गई। थानाध्यक्ष के निर्देश पर चौथम थाना के एसआई भानु प्रताप एवं एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर घटना की जांच में जुट गई। सूचना बाद शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्रथमदृष्टया डुबकर मौत की बातें कहीं जा रही है। कारण कि पुलिस जांच में मृतक के शव पर कहीं चोट आदि के कोई निशान नहीं था। हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.