जमुई, मार्च 2 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्व सैनिक संघ कार्यालय गोशाला रोड खगड़िया में पूर्व सैनिकों के द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस तरह का आयोजन बहुत जरूरी है। जिससे कि होली की परंपरा को जीवित रखा जा सकें। होली हमारी पारंपरिक त्यौहार है जिससे समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द का वातावरण बनता है। इस रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण ढंग से अवश्य मानना चाहिए जिससे कि आने वाली पीढ़ी भी इस परंपरा से अवगत हो। इस समारोह में जिन पूर्व सैनिकों ने भाग लिया उनमें जिला सचिव पूर्व सैनिक नरेश प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, राम सकल सिंह, चंद्रवीर ठाकुर, प्रिंस कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार मालाकार, प्रीतम कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अरविंद प्रसाद सिंह, अरविंद चौ...