भागलपुर, मार्च 1 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के गोगरी अंचल में पुलिस द्वारा रविवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च गोगरी अंचल निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार की सक्रिय उपस्थिति रही। यह फ्लैग मार्च महदीपुर बाजार से प्रारंभ होकर बन्देहरा चौक सहित आसपास की भीड़ भाड़ वाले छोटे बाजारों तक गई। इस दौरान दर्जनों पुलिसकर्मी पैदल और गश्ती वाहनों के साथ मुस्तैद दिखे। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना, आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना था। मार्च के दौरान आम लोगों को संबोधित करते हुए अंचल निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.