खगड़िया : पुलिस ने अवैध मिनीगन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 8 -- जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट हिन्दुस्तान संवाददाताएसटीएफ, डीआईयू व जिले की मानसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। वही सीमावर्ती मुंगेर जिले के रहने वाले एक कारीगर को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी भानु प्रताप सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि एसटीएफ, डीआईयू, मानसी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर महेशखूंट स्थित रेलवे गुमटी के समीप एक बगीचे में छापेमारी की। जहां हथियार निर्माण में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके अन्य साथी मंगलवार की देर शाम की गई छापेमारी में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.