भागलपुर, मई 30 -- खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट जिले मोरकाही थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में पुलिस हिरासत से भागे एक युवक की शुक्रवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह युवक का शव बरामद होते ही परिजन व ग्रामीणों ने मोरकाही थानां का घेराव कर जमकर हंगामा किया। मृतक स्थानीय सबलपुर गांव निवासी शत्रुघ्न पासवान का 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रांत विधि व्यवस्था व सरकारी काम मे बाधा के आरोप में सौरव कुमार व अंशु कुमार सहित दो आरोपितों को सबलपुर गांव में पकड़ा गया था। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थानां आ रही थी। यह भी पढ़ें- पुलिस से भागते आरोपी की नदी में डूबकर मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव; महिला SHO ने तानी पिस्टल इसी बीच सौरव कुमार पुलिस टीम से हाथ छुड़ाकर गांव स्थित मंदिर के पीछे भा...