भागलपुर, जनवरी 16 -- खगड़िया। नगर परिषद क्षेत्र के दाननगर में गुरुवार की रात में एक युवक ने घर के अंदर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार को खगड़िया सदर अस्पताल में शव का परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक नगर थाना क्षेत्र के दाननगर मुहल्ले के ललन कुमार के 25 वर्षीय पुत्र शुंभम कुमार बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि युवक स्मैक का सेवन करता था। वहीं गुरुवार की देर शाम वह बाहर से आकर घर के अंदर चला गया। उसके बाद वह घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब वह घर का दरवाजा नहीं खोला तो तोड़कर घर में घुस कर देखा कि युवक धोती से गले में फांसी लगाकर पंखा में लटका हुआ था। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौत की खबर पर नगर थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को उतार कर अपने कब्जे में कर लिया।शुक्रवार को खगड़िया सदर अस्प्ताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.