खगड़िया : नवादा घाट बागमती नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
भागलपुर, मई 23 -- चौथम से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र स्थित नवादा घाट के पास बागमती नदी से एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद कर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात नदी में शव होने की सूचना पर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि नवादा घाट के पास नदी में एक शव तैर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए एसआई भानु प्रताप को पुलिस बल और 112 की टीम के साथ मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और कर्मियों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला। शव को चौथम थाना लाया गया। पर, पहचान नही हुई। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया। पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.