भागलपुर, जनवरी 3 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि गयाजी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार के 67वें प्रांत अधिवेशन में नलिन सिंह सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत संयोजक व अमन पाठक प्रांत मीडिया सह संयोजक बने। बैठक में शैक्षणिक समस्याओं के समाधान, छात्रहित से जुड़े मुद्दे एवं छात्रों की सामाजिक भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। अधिवेशन के आखिरी दिन समापन सत्र में सत्र 2026-27 के लिए नई प्रांतीय कार्यकरिणी की घोषणा की गयी, जिसमें खगड़िया जिले के कार्यकर्ता को भी जगह दी गई हैं । प्रांत उपाध्यक्ष में प्रो. योगेश चंद्र गुप्ता, सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत संयोजक में नलिन सिंह एवं प्रांत मीडिया सह संयोजक में अमन पाठक के नामों की घोषणा की हैं । संगठन ने तीनों की सक्रिय भूमिका एवं पूर्व में दिए गए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने का इनाम दिया हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.