भागलपुर, फरवरी 13 -- खगड़िया। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या-14 स्थित बड़ी दुर्गा स्थान कॉलोनी, बबुआगंज में शुक्रवार को 19 लाख 85 हजार की लागत से निर्मित आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क उद्घाटन फीता काटकर किया। नगर सभापति ने कहा कि यह योजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग का परिणाम है, जिससे अब स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस कॉलोनी में बरसात के मौसम में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या गंभीर रूप ले लेती थी। घरों के सामने पानी जमा हो जाता था, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता था। इसके अतिरिक्त जर्जर और कच्ची सड़कों के कारण आवागमन में भारी दिक्कतें होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.