खगड़िया : दो दिवसीय संतमत सत्संग ज्ञान यज्ञ में उमड़ी भीड़
भागलपुर, मार्च 18 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना अंतर्गत बड़ी पैकांत में आयोजित दो दिवसीय विश्व स्तरीय संतमत सत्संग ज्ञान यज्ञ में बुधवार को आध्यात्मिक ज्ञान की अविरल धारा बही। इस भव्य आयोजन में पधारे अखिल भारतीय संतमत सत्संग के वर्तमान आचार्य पूज्य स्वामी व्यासनंद जी महाराज ने अपने अमृतमयी वचनों से भक्तों को निहाल किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रभु श्री राम और विभीषण के पावन संवाद की आध्यात्मिक व्याख्या करते हुए जीवन में धर्म और विवेक के महत्व को रेखांकित किया। महाराज जी ने बताया कि जब विभीषण रावण का त्याग कर भगवान राम की शरण में पहुंचे तो यह दृश्य एक भक्त के समर्पण की पराकाष्ठा था। उन्होंने मानस के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान राम ने विभीषण को केवल एक मित्र के रूप में नहीं, बल्कि एक अनन्य शरणागत के रूप में स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.