भागलपुर, मार्च 25 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के एक मात्र शक्तिपीठ स्थल मां कात्यायनी धाम में कात्यायनी महोत्सव का आयोजन बुधवार से शुरू किया गया। इसको लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से संजाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दो दिवसीय जागरण का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार की शाम में लोक गायक रवि आनंद एवं उसकी टीम द्वारा परफॉमेंस किया जाएगा। वहीं 26 मार्च की शाम में भारत के सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा अपनी पूरी टीम के साथ परफॉमेंस करेंगे। आयोजन कमेटी के सन्नी कुमार ने बताया कि इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.