खगड़िया : देसी कट्टा, 40 कारतूस व 30 हजार नकदी के साथ एक युवक गिरफ्तार
भागलपुर, मई 22 -- अमोद कुमार सिंह की रिपोर्ट मड़ैया थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हर्ष फायरिंग की सूचना बाद मड़ैया पुलिस द्वारा शुक्रवार को की गई छापेमारी में पुलिस ने एक देसी कट्टा, 40 कारतूस व 30 हजार नकदी के साथ एक बदमाश क़ो गिरफ्तार कर लिया I गिरफ्तार बदमाश देवरी गांव निवासी छैला कुमार उर्फ छैला यादव बताया जाता है I प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार क़ो मड़ैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर के बाहर अवैध हथियार के साथ हर्ष फायरिंग कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मड़ैया पुलिस अपनी तत्परता दिखाते हुवे विशेष टीम गठित कर मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घर की घेराबंदी कर छापेमारी कर दी। घर की तलाशी के दौरान आरोपी के पास व घर से एक देसी कट्टा, 40 कारतूस, 30 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। मौके से ही आरोपी को गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.