भागलपुर, मार्च 15 -- बेलदौर, एक संवाददाता तेलिहार पंचायत के वार्ड नंबर दो में अज्ञात चोरों ने ग्राइंडर मशीन के सहयोग से ताला एवं चदरा को काटकर लगभग एक लाख 35 हजार रुपये के सामानों की चोरी कर ली। घटना शनिवार की देर रात बारह बजे के करीब की बताई जा रही है। इस संबंध में बेलदौर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पवन सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार ने रविवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदक के मुताबिक चोरों ने चालाकी दिखाते हुए पहले सीसीटीवी कैमरा को क्षतिग्रस्त किया, उसके बाद उसके निगरानी में रखे सभी समान की चोरी कर ली। चोरी हुई समानों में एक सौ फीट चापाकल का पाइप, एलईडी टीवी, तीन एचपी का मोटर, लैपदाॅप, रूम के बाहर लगा हुआ चापाकल का हेड, स्ट्रीट लाइट का भेपर, सिंचाई करने के लिए रखे हुए फीता, सीलिंग फेन एवं सीसीट...