भागलपुर, मई 18 -- कुणाल कुमार की रिपोर्ट खगड़िया, एक प्रतिनिधिशहर के दाननगर मुहल्ले में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक तीन वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची नगर थाना क्षेत्र के दाननगर मुहल्ले के ही रहने वाले पंकज यादव की पुत्री रिया कुमारी बतायी जा रही है। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर पर बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर चलने लगा, जिससे बच्ची ट्रैक्टर से नीचे गिर गई। ट्रैक्टर के चक्का के नीचे आ जाने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत् घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार। गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। परिजनों के आवेदन के आलोक में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान क...