भागलपुर, अप्रैल 3 -- खगड़िया, एक प्रतीनिधिनगर परिषद क्षेत्र के बलुआही रेलवे ढाला के पास शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान सहरसा जिले के अलमारी गांव के रहने वाले अभिजीत कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल के परिजनों ने बताया कि पटना से सिमरी बख्तियारपुर लौटने के दौरान ट्रेन से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सदर अस्पताल में परिजनों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.