खगड़िया : ट्रेन से कटकर एक युवक की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
भागलपुर, जून 13 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के समीप शुक्रवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर ओपी क्षेत्र के शुंभा गांव निवासी उपेन्द्र शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने शनिवार को सदर अस्पताल में बताया कि वह बेगूसराय में मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीखता था। शुक्रवार की रात बेगूसराय से घर आ रहा था। वहीं कुतुबपुर के समीप युवक ट्रेन की चपेट में वह आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद कर शव की पहचान की। जिसके बाद मृतक के परिजनों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.