भागलपुर, मार्च 12 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के महेशखूंट थानांतर्गत मदारपुर गांव के पास गुरुवार को टेंपो से टक्कर में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक गोगरी थानांतर्गत लतामबाड़ी निवासी 25 वर्षीय अवधेश कुमार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। वही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। युवक को सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। इधर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि घायल को सदर अस्पताल भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...