भागलपुर, अप्रैल 20 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट घरेलू गैस के अबतक 651 मे 549 शिकायतों का निष्पादन किया गया। सभी शिकायतें स्थापित कंट्रोल रूम में स्थापित सेल में आई। यह बातें सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजयंत ने सोमवार को जानकारी देते हुए कही। उन्होंने कहा कि शेष समस्याओं का अगले तीन से चार दिनों में कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को कुल 13 लोगों ने घरेलू गैस को लेकर शिकायत की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि एलपीजी गोदामों और वितरण केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। सभी गैस वितरकों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना किसी अनियमितता के समय पर सप्लाई सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- जिले में घरेलू गैस की किल्लत नहीं, किसी भी तरह के अफवाह से बचें किसी भी गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तुरंत तलाशी और जब्ती की कार्रवाई ...