भागलपुर, दिसम्बर 29 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले की मानसी पुलिस ने थानां क्षेत्र के चुकती गांव में छापेमारी कर फरार एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी विजय यादव का पुत्र राजीव कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के चित्रगुप्तनगर थानां क्षेत्र के मारपीट मामले में वह फरार चल रहा था। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...