भागलपुर, जनवरी 3 -- बेलदौर, एक संवाददाता।पुलिस ने मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त का पहचान दिघौन गांव निवासी गुलो रजक के पुत्र धर्मेन्द्र रजक के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर दिघौन पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद सज्जाद ने एक वर्ष पहले मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था। जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...