भागलपुर, नवम्बर 24 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी का पहचान इतमादी पंचायत के सरस्वती नगर गांव निवासी जगदीश राम के पुत्र पंकज राम एवं स्वर्गीय छेदन उर्फ छेदी राम के पुत्र रविन्द्र राम के रूप में की गई है। दोनों वारंटी को रविवार की देर रात में उसके घर पर छापा मारकर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत था, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.