भागलपुर, मई 3 -- बेलदौर, खगड़िया से अजय कुमार सिंहः की रिपोर्ट पुलिस ने पीरनगरा एवं बारूण गांव में अलग-अलग छापामारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर रविवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान बारूण गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव सिंह उर्फ रामदेव मंडल के पुत्र मंटू एवं सुनील सिंह एवं पीरनगरा गांव निवासी जगदेव यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिनेश यादव पर बेलदौर थाना कांड संख्या 104/ 2018 दर्ज था। जबकि मंटू एवं सुनील पर अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के बेलदौर थाना कांड संख्या 25/2009 दर्ज था, जिसमें गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट निर्गत था। दइधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिएL लगातार छापेमारी अभियान जारी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.