भागलपुर, अप्रैल 11 -- रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। खनन निरीक्षक सपना कुमारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को चौथम थाना को सुपुर्द कर दिया गया है, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चौथम थाना क्षेत्र के मध्य बौरने पंचायत स्थित केवटा घाट एवं एक अन्य घाट पर अवैध खनन की सूचना पर शनिवार अहले सुबह छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से दो लोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.