भागलपुर, मई 9 -- खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर 40 हजार नकदी सहित तीन मोबाइल, गैस सिलेंडर एवं जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिपरा गांव निवासी ब्रजेश कुमार के घर में देर रात अज्ञात चोर घुस गए। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। चोरों ने बड़ी सफाई से घर में रखे करीब 40 हजार रुपये नकदी, तीन मोबाइल फोन, दो गैस सिलेंडर तथा अलमीरा खोलकर सोने का मंगलसूत्र समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। पीड़ित ब्रजेश कुमार ने बताया कि वह आइसक्रीम बनाने का काम करता है। शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग जागे तब घर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.