भागलपुर, मार्च 7 -- गोगरी, एक संवाददाता। गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राटन के पास मुख्य सड़क स्थित एक बाइक चालक ने अज्ञात साइकिल चालक को ठोकर मारकर फरार हो गया। जिससे अज्ञात साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल गोगरी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर गोगरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि अज्ञात घायल की पहचान करायी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...