भागलपुर, अप्रैल 4 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय क्षेत्र में अपराधियों एवं हथियार तस्करो पर नकेल कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई चल रही है। इसी कार्रवाई के दौरान मड़ैया से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर मास्केट एवं कट्टा सहित दो हथियारों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को गोगरी एएसपी साक्षी कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मड़ैया के वार्ड नंबर-9 स्थित भोला चौरसिया के घर मे अवैध हथियार है। सूचना पर मड़ैया थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी व दारोगा बेचन सिंह ने सशस्त्र बलों के साथ उसके घर मे छापेमारी की तो एक मास्केट एवं एक कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार की तस्करी करने के आरोप में भोला चौरसिया को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में मड़ैया (परबत्ता) थाना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.