भागलपुर, मार्च 14 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-107 पर कैथी गांव के समीप शुक्रवार की रात अनियंत्रित ऑटो पलटने से उस पर सवार एक वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की पहचान जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर इतमादी निवासी ज्ञानी पासवान की 76 वर्षीया पत्नी रुको देवी के रूप में हुई है। शनिवार को चौथम थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात कैथी गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। चौथम पुलिस ने शव की आवश्यक कानूनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.