भागलपुर, जून 3 -- खगड़िया से रवि शंकर की रिपोर्ट खगड़िया। शहर के मथुरापुर टमटम स्टैंड के निकट मंगलवार की देर शाम ई रिक्शा पलटने से घायल चालक की देर रात मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान नगर थानान्तर्गत मथुरापुर के रहने वाले उदय महतो के 40 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह खगड़िया से मथुरापुर स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान शहर के टमटम स्टैंड के निकट ई रिक्शा पलटने से वह दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी स्थिति में उसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों द्वारा रेफर कर दिया गया। इसी दौरान भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ई रिक्शा चालक की मौत की खबर सुनते ही परिजनो...