भागलपुर, फरवरी 25 -- बेलदौर, एक संवाददाता पीएचसी में बुधवार को आशा फेसिलेटर एवं एएनएम की संयुक्त बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 से 24 फरवरी तक चला। जिसमें निर्धारित 80 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है। निर्धारित लक्ष्य 2 लाख 56 हजार है, शेष बचे 20 प्रतिशत लक्ष्य को 27 फरवरी तक पूरा करने का टास्क दिया गया। इसके तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में जाकर छूटे हुए बच्चों को फाइलेरिया उन्मूलन की दवाई खिलाने का टास्क दिया गया। कहा गर्भवती महिला, अत्यंत वृद्ध, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवाई नहीं खिलानी है। इस दौरान मौके पर बीएचएम अशोक कुमार, बीसीएम दीपक कुमार समेत सभी आशा फैसिलेटर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.