खगड़िया : आग से कई बासे जलकर राख, दो गायें झुलसीं
भागलपुर, जून 22 -- चौथम से रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी बौरने पंचायत के सोनवर्षा घाट स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार देर रात भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आने से कई बासे जलकर राख हो गए। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दो गायें झुलस गईं। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर प्रांगण के मैदान के पूर्वी छोर पर बने बासों में अचानक आग लग गई। बासे में सो रहे पशुपालकों ने आग की सूचना दी, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाना की गश्ती पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.