भागलपुर, फरवरी 28 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर पंद्रह एवं दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर पांच में आग लगने से आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे यह विकराल रूप धारण नहीं कर पाई। घटना शनिवार के पूर्वाह्न लगभग ग्यारह बजे की बताई जा रही है। इस घटना में पीरनगरा में पांच, जबकि दिघौन में एक ही परिवार के तीन घर जल जाने की बात बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीरनगरा गांव में महेश्वरी यादव के घर से आग की लपट उठी, जो देखते ही देखते आस-पास के पांच घरों को अपने गिरफ्त में ले लिया। इससे घर में रखे सभी समान एवं आधा दर्जन से अधिक बकरियों के जल मरने की खबर है, जबकि तीन गाय बुरी तरह से झुलस गई है। इस घटना में संजय यादव, कैलाश यादव, मुकेश शर्मा एवं बबलू शर्मा के घर में आग के च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.