भागलपुर, जनवरी 19 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने अलग-अलग मामले में तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों में दो बैट्री चोर एवं एक शराबी का नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक रविवार को माली के ग्रामीणों के द्वारा चोरी के बैट्रिक के साथ पकड़ कर दिए गए नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो शेर बासा गांव निवासी राजू यादव के पुत्र चंदन कुमार यादव से मिली इनपुट पर पुलिस ने चोरी का चार बैट्री सोनवर्षा राज से बरामद कर इसमें लिप्त एक और चोर शेर बासा गांव निवासी बालो यादव के पुत्र मनोज यादव को गिरफ्तार किया था। वहीं शराबी की पहचान पीरनगरा गांव निवासी सुबोध यादव के पुत्र रविंद्र यादव के रूप में की गई। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लगातार छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.