भागलपुर, अप्रैल 11 -- बेलदौर (खगड़िया) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर तीन लोगों को अलग-अलग मामले में गिरफ्तार कर उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैंजरी गांव निवासी महेश्वर यादव के पुत्र धीरज कुमार, पचौत गांव निवासी रामशरण चौधरी के पुत्र राजा चौधरी एवं मधेपूरा जिला के आलमनगर थाना के तरथुआ बड़गांव गांव निवासी सुबोध शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी धीरज को गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में, राजा चौधरी को मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमा के आलोक में, जबकि राजकुमार शर्मा को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिंद...